जनता दरबार का आयोजन

160

मोतिहारी वरीय प्रभारी पदाधिकारी, वृंदा लाल की अध्यक्षता में डॉक्टर राधाकृष्णन सभागार ,मोतिहारी में जनता दरबार का आयोजन किया गया ।

जिलेभर के विभिन्न प्रखंडों से आए 97 फरियादियों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई ।

फरियादियों से सीधा संपर्क स्थापित करते हुए उन्होंने आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों को शीघ्र ही विधिसंगत निदान किया जाएगा ।

स्वास्थ्य, शिक्षा, आपूर्ति, पंचायती राज विभाग, भूमि विवाद, अतिक्रमण वाद, राजस्व आदि विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आदि उपस्थित थे ।