मोतिहारी जिले को में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के द्वारा उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के तहत मोतिहारी जिले में भवन निर्माण विभाग द्वारा नवनिर्मित 4 कमरों का सुसज्जित निरीक्षण भवन का उद्घाटन किया गया ।
निरीक्षण भवन, जिला खेल भवन, मोतिहारी के समीप स्थित है ।
मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जिले में 5 योजनाओं का शिलान्यास किया गया:-
1-आईटीआई भवन ,अरेराज, लागत ₹27 करोड़ ।
2- सद्भाव मंडप, छौड़ादानों ,लागत 70 लाख रुपया ।
3- केंद्रीय कारा परिसर ,मोतिहारी में 50 बेडेड पुरुष कक्षपाल बैरक निर्माण, लागत दो करोड़ 45 लाख ।
4- केंद्रीय कारा परिसर , मोतिहारी में 30 बेडेट का महिला कक्षपाल बैरक निर्माण, एक करोड़ 62 लाख ।
5- तुरकौलिया में 520 बेडेड अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय विद्यालय का निर्माण, लागत ₹44 करोड़।








