अरेराज काली माई स्थान जितवारपुर में शतचंडी महायज्ञ का हुआ आयोजन

352

अरेराज प्रखंड क्षेत्र के काली माई स्थान जितवारपुर गांव में शतचंडी महायज्ञ हो रहा है जिसमें दुर-दुर के संत महात्मा, विद्वानों के द्वारा प्रवचन एवं कृष्णलीला का आयोजन किया गया है

 इस यज्ञ के आचार्य दिलीप शास्त्री, पुजारी जयप्रकाश पाण्डेय प्रधान यजमान चन्द्रभूषण पाठक इसमें बभनौली पंचायत के रमपुरवा ग्राम निवासी श्रीमद्भागवत कथा के प्रवक्ता

श्री प्रयाग मिश्र जी के द्वारा प्रवचन कर यज्ञ में आये सभी भक्तजनों के सनातन धर्म का उपदेश एवं शिव शती एवं श्री राम की महिमा का उपदेश दिये इस यज्ञ में टावर झुला , ब्रेक डांस,मीना बाजार, जादुगर इत्यादि का मेला लग रहा है इसमें लालका बाबा, दिवाकर पाण्डेय,अतीश मिश्र हीरालाल भगत राकेश पाण्डेय मणिभूषण शुक्ल,धिरज मिश्र रामअयोध्या यादव एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समस्त ग्राम निवासी साथ दे रहे है