पत्रकार को मातृ शोक,मीडिया कर्मियों ने ढाढस बधाई

196

मोतिहारी से प्रकाशित हिंदी दैनिक अखबार के स्थानीय संवाददाता नितेश वर्मा की माता जी पतौरा प्रेमा देवी (69) का 18 अप्रैल 2023 मंगलवार को सबेरे लगभग 3 बजे मोतिहारी में हृदय गति रूक जाने से निधन हो गया। उनके निधन से ग्राम वासियों सहित सभी पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई।

उनका अंतिम संस्कार मंगलवार की शाम मोतिहारी के गंगा तट पर किया गया। प्रेमा देवी के आसमिक निधन से पत्रकारों ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ मोतिहारी के प्रांतीय मुख्य महासचिव ने नितेश वर्मा की माता जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को इस दुख की असह्य पीड़ा को सहने की शक्ति देने के लिये ईश्वर से प्रार्थना की है । वही पत्रकार ने बताया कि 29 अप्रैल 2023 को पगड़ी कार्यक्रम होगा।