10 वें राष्ट्रीय खेलकूद में मधेश का पदक खाता खुला, हरिनारायण साह ने जीता कांस्य

16

वीरगंज। कर्णाली प्रदेश में जारी 10वें राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में मधेश प्रदेश ने अपना पहला पदक जीत लिया है। शारीरिक सुगठन प्रतियोगिता में मधेश के खिलाड़ी हरिनारायण साह ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का पदक खाता खोला है।

मेन्स क्लासिकल ओपन वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए साह ने शानदार शारीरिक बनावट, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर तीसरा स्थान हासिल किया।

साह की इस सफलता के साथ ही 10वें राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में मधेश प्रदेश की पदक यात्रा शुरू हो गई है। प्रदेश के लिए पहला पदक जीतना खेल जगत में उत्साह और गर्व का विषय बना है।

सीमित संसाधनों और विभिन्न चुनौतियों के बावजूद साह की इस उपलब्धि से प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

प्रतियोगिता के अन्य विधाओं में भी मधेश प्रदेश के खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन और अतिरिक्त पदक जीतने की अपेक्षा की जा रही है।