बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस को विशेष अभियान के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों की धर-पकड़ के लिए थानाध्यक्ष अजय कुमार के नेतृत्व में एक विशेष समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अलग-अलग मामलों में शामिल कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें विधिवत रूप से माननीय न्यायालय में पेशी के लिए भेज दिया गया है। पुलिस की इस चौतरफा कार्रवाई से इलाके के अपराधियों और वारंटियों में हड़कंप मच गया है।
इस अभियान की सबसे बड़ी कामयाबी हत्या के प्रयास के मामले में पिछले एक साल से फरार चल रहे एक शातिर अभियुक्त की गिरफ्तारी रही। पहाड़पुर थाना कांड संख्या 456/25 (दिनांक 20.08.25) के तहत हत्या के प्रयास के मामले में नामजद आरोपी बिन्दा साह (उम्र 60 वर्ष, पिता युगा साह, निवासी बरवा टोला) को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबोच लिया, जो काफी समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था।
इसके साथ ही बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से की गई कार्रवाई में पुलिस ने दो शराब कारोबारियों और शराबियों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें पहला मामला पहाड़पुर थाना कांड संख्या 308/26 (दिनांक 22.05.26) का है, जिसमें सुगौली थाना क्षेत्र के छपरा बहास निवासी मुसाफिर मियां (उम्र 35 वर्ष) को पकड़ा गया है। वहीं दूसरा मामला कांड संख्या 309/26 (दिनांक 22.05.26) का है, जिसके तहत पश्चिमी चंपारण जिले के नौतन थाना अंत










