जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा के प्रमुख एसपी सुदीप राज पाठक को “सर्वोत्कृष्ट” प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया

16

रक्सौल / बीरगंज आर्थिक वर्ष 2025-2026 के वार्षिक कार्यसम्पादन मूल्यांकन अंतर्गत वैशाख महीने में मधेश प्रदेश के जिलों में जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया है। उत्कृष्ट कार्यसम्पादन के लिए कार्यालय प्रमुख पुलिस उपरीक्षक (एसपी) सुदीप राज पाठक को प्रशस्ति पत्र सहित सम्मानित किया गया।

यह सम्मान तालुक मधेश प्रदेश प्रहरी कार्यालय के प्रमुख प्रहरी नायब महानिरीक्षक (डीआईजी) गोविन्द थपलिया द्वारा प्रदान किया गया।

मूल्यांकन के अनुसार, पर्सा प्रहरी कार्यालय ने शांति सुरक्षा कायम रखने, अपराध नियन्त्रण, अनुसन्धान, फरार प्रतिवादियों की गिरफ्तारी, ट्राफिक व्यवस्थापन तथा नागरिकमैत्री सेवा प्रवाह में प्रभावकारी कार्यसम्पादन किया, जिसके आधार पर यह सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मान ग्रहण करने के बाद एसपी पाठक ने कहा कि पर्सावासी नागरिकों, सम्पूर्ण प्रहरी कर्मचारी तथा सरोकारवालाओं के सहयोग से यह सफलता हासिल हुई है। उन्होंने भविष्य में भी नागरिकों का विश्वास बनाए रखते हुए और अधिक प्रभावकारी सेवा प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

पिछले समय में जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा द्वारा विभिन्न सचेतनामूलक कार्यक्रम, अपराध नियन्त्रण अभियान तथा सामुदायिक प्रहरी साझेदारी कार्यक्रम भी प्रभावकारी रूप से संचालित किए जा रहे हैं।

अभिलाष गुप्ता कि रिपोर्ट