अनंत चतुर्दशी के दिन कवारियो को होने वाले समस्याओं को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया

293

पकड़ीदयाल अनुमंडल अंतर्गत देवापुर पंचायत के बेलवा घाट (बाग़मती एवं लालबाकेया नदी का संगम ) पर अनंत चतुर्दशी के अवसर पर हज़ारों की संख्या में शिव भक्त जलबोझी कर सोमेश्वरनाथ धाम, अरेराज जाते हैं।

सभी भक्त जनों को मूलभूत सुविधा एवं सुरक्षा प्रदान करने के लिए आज पंचायत के बाढ़ आश्रय स्थल में बैठक आयोजित की गयी जिसमे काँवरियों को पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, शौचालय, changing room, रौशनी, विश्राम स्थल, CCTV, यातायात प्रबंधन इत्यादि की सुविधा उपलब्ध करने के लिए कार्य योजना तैयार की गयी.

बैठक में सीकरहना, अरेराज और पकड़ीदयाल अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ सभी सम्बंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलधिकारी और थानाध्याक्ष उपस्थित हुए.बैठक में सोमेश्वरनाथ धाम के महंत स्वामी रविशंकर गिरी महाराज जी की गरिमामयी उपस्थिति रही..

जिला प्रशासन, पूर्वी चम्पारण इस उत्सव को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है जिसमे सभी जनसमान्य का सहयोग अपेक्षित है..