सम्मान समारोह कार्यक्रम पर लगा मोहर

175

स्वतंत्र मीडिया स्वतंत्र मीडिया परिषद के जिला कार्यालय में बैठक किया गया। बैठक में कई मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा हुआ। संघ के विस्तार और संघ का गठन हेतु सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण अपना अपना विचार साझा किए।

सभी लोगों ने कहा कि करप्शन और भ्रष्टाचार नियंत्रण पर संस्था काम करें इस पर पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने कहा इस मुद्दे पर जिला पदाधिकारी से मिलकर चर्चा किया जाएगा जिससे करप्शन और भ्रष्टाचार पर रोक लगाया जा सके। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष का चुनाव पर भी चर्चा हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश में लेंगे शपत और उत्तर प्रदेश से शपत लेकर आने के बाद बेतिया में किया जाएगा भव्य स्वागत इसके लिए तैयारी हेतु रणनीति बनाई गई। हर वर्ष के तरह इस वर्ष भी सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित करने का गहन विचार विमर्श किया गया। चर्चा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगले रविवार को बैठक बगही निमिया टोला वार्ड नंबर 9 में राकेश कुमार चौधरी उर्फ नागेंद्र चौधरी के यहा किया जाएगा। बैठक में फाइनल विचार विमर्श किया जाएगा सम्मान समारोह कार्यक्रम किस समय किया जाए और मुख्य अतिथि किन को बनाया जाए।

प्रदेश महासचिव दिग्विजय नारायण सिंह एवं प्रदेश संयोजक प्रकाश सिंह प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि अगला सम्मान समारोह का कार्यक्रम रामनगर में रखा जाए। इसका तैयारी भव्य तरीके से किया जायेगा। नगर अध्यक्ष ने कहा कि अगले बैठक में यह निर्धारित हो जायेगा कि कार्यक्रम कब और कहा होगा। प्रदेश प्रवक्ता राकेश कुमार गुप्ता ने सभी का परिचय जाना और बैरिया में होने वाले अगले रविवार को बैठक पे विशेष चर्चा करने को कहा। बैठक में दिग्विजय नारायण सिंह,राकेश कुमार चौधरी उर्फ नागेंद्र चौधरी, मनोज कुमार गुप्ता,प्रकाश सिंह, आफताब रौशन,हसन इमाम अंसारी,तंजीम हुसैन,मिठू गुप्ता विनीत वैभव,विजय कुमार शुक्ला नंदकिशोर कुशवाहा, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, वोजैर आलम,आमिर अंसारी,गुड्डू खान आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।