मोतिहारी चंपारण के कल्याण , चंपारण के विकास , चंपारण को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए चंपारण में नए सामाजिक संगठन का आगाज दिनाक 24 अप्रैल 2023 को कल्याणपुर की धरती से होगा ।
रितु राज पांडेय (16-कल्याणपुर विधानसभा प्रभारी ) ने नए संगठन को लेके बताया कि चंपारण में हो रहे भ्रष्टाचार को हटाने के लिए ये नए संगठन का आगाज होगा । सक्षम श्रीवास्तव (युवा समाजसेवी) ने बताया की चंपारण में बहुत शोषण हो रहा है आम आवाम के साथ उसी शोषण से चंपारण को मुक्त करने के लिए हमलोग कल्याणपुर की धरती से कल नए संगठन का आगाज कर रहे है जो संगठन चंपारण के लिय चंपारण के विकास के लिए काम करेगी ।
इसमें आप सभी भाई ,मित्र , सादर आमंत्रित है और आपके सहयोग की कामना चंपारण युवा संघ करती है । सहयोगी साथी , राजन पासवान, रूपेश दुबे, आकाश जायसवाल, नवनीत पाण्डे , सूरज उपाध्या, मनीष उपाध्याय, राजू रक्षिष, प्रभात उपाध्याय इत्यादि ।










