श्री1000श्री शतचंडी महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

437

R7BHARAT अरेराज अनुमण्डल ब्यूरो नीरज मिश्र अरेराज — पहाड़पुर प्रखंड अंतर्गत निमिया माई स्थान खैरवा कोठी चौक के बगल में हो रहे श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ को लेकर निकली गई कलश यात्रा।

खैरवा,भटोली, बैरगीया टोला , होते हुए पकड़ीया नहर घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य रामबाबू पराशर,दिवाकर उपाध्याय, नीरज मिश्र, जितेन्द्र उपाध्याय, राजकिशोर पाण्डेय मृत्युंजय तिवारी ने घाट का पूजन कराया

2100 कुमारी कन्याओं के द्वारा पकड़ीया घाट स्थित नहर से जल लेकर यज्ञ स्थल पर पहुंची संत श्री श्याम शरण जी महाराज के सानिध्य में रामकथा एवं रामलीला का भब्य आयोजन हो रहा है इस यज्ञ में टावर‌ झुला, ब्रेक डांस,मौत का कुआं मीना बाजार, जादुगर इत्यादि का मेला लग रहा है

इस दौरान ग्रामीण जन प्रतिनिधियों तथा, जितेन्द्र राम, वशिष्ठ वैठा,मंजुर आलम, अम्बिका पाण्डेय, कोषाध्यक्ष पारस पटेल,अजीत कुमार सिंह, राहुल सिंह ,बच्चा सिंह, विजय कुमार सिंह , मुखिया सहित अन्य लोग मौजूद थे।