जिलधिकारी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पकड़ीदयाल अनुमंडल कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे

131

मोतिहारी जिलधिकारी शौरभ जोरवाल  भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पकड़ीदयाल अनुमंडल कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे ।

आरटीपीएस निरीक्षण के क्रम में उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि दलालों पर विशेष नजर रखें, आमजन को असुविधा ना होने दें ।

जिलाधिकारी महोदय ने कार्यालय में चल रहे कार्यो के बारे में जानकारी ली एवं कार्यालय परिसर में उपस्थित आम जन से कर्मचारियों के क्रियाकलापों से अवगत हुए।

निरीक्षण के क्रम में सभी कर्मचारी गण उपस्थित पाए गए, उनके द्वारा कार्यों का निष्पादन किया जा रहा था ।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल भूमि उप समाहर्ता, के साथ-साथ सभी कर्मचारी गण उपस्थित थे ।