सीएम नीतीश कुमार की सासू मां विद्यावती का निधन, बांस घाट पर होगा अंतिम संस्कार

326

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सासू मां विद्यावती देवी का बीती शाम निधन हो गय है.वह 90 वर्ष की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं. विद्यावती देवी को कल पटना के इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आईजीआईएमएस) में भर्ती कराया गया था. जहां शाम करीब 6:40 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली.

आज सुबह पटना के बांस घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद बांस घाट पहुंचे और अपनी सासू मां को अंतिम विदाई दी. सीएम के साथ उनका बेटा निशांत कुमार भी मौजूद रहे. इसके अलावा बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी समेत कई करीबी और परिजन भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए.