बिहार से चिकित्सा नेतृत्व की नई सुबह – डॉ. आशुतोष शरण का सम्मानजनक चयन

85

बिहार के मोतिहारी से एक औरगौरवपूर्ण खबर आई है जिसने न केवल चिकित्सा क्षेत्र को, बल्कि पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है ।इंडियन मेडिकल एसोसिएशन(IMA) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में डॉ. आशुतोष शरण की नियुक्ति एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह न केवल एक चिकित्सक की व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि उस धरती की भी उपलब्धि है जिसने गांधी को सत्याग्रह की प्रेरणा दी और आज एक नए युग के चिकित्सा नेतृत्व को जन्म दिया है। डॉ.शरण एक अनुभवी, समर्पित और जन- कल्याणकारी दृष्टिकोण रखने वाले चिकित्सक माने जाते हैं।वर्षों से मोतिहारी और आसपास के क्षेत्रों मे उन्होंने जो सेवा की है, वह सिर्फ इलाज तक सीमित नहीं रही, बल्कि उन्होंने समाज को बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था देने के लिए आवाज भी उठाई है। ऐसे समय में जब चिकित्सा क्षेत्र पर कई सवाल उठते हैं – कभी डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर, तो कभी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर- ऐसे में डॉ. शरण जैसे नेता की जरूरत और भी अधिक महसूस होती है। IMA का अध्यक्ष बनना केवल एक पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि राज्य के हजारों डाक्टरों के विश्वास का प्रतीक होता है। यह भरोसा तभी मिलता है जब कोई चिकित्सक न केवल अपने पेशे में निपुण हो, बल्कि संवेदनशील भी हो। डॉ.शरण की नियुक्ति इस बात का प्रमाण है कि चिकित्सा समुदाय में उनका गहरा सम्मान है और उनकी नेतृत्व क्षमता पर पूर्ण विश्वास है। इस पद पर रहते हुए उनके सामने कई बड़ी जिम्मेदारियां होंगी – डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं को सशक्त बनाना, निजी और सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के बीच संतुलन बनाए रखना, और सबसे महत्वपूर्ण, समाज और डाक्टरों के बीच की दूरी को कम करना। बिहार जैसे राज्य में जहां आज भी स्वास्थ्य सेवाएं चुनौतियों से जूझ रही है, वहां एक सक्षम और जागरूक नेतृत्व की सख्त जरूरत है। डॉ. आशुतोष शरण उस आशा की किरण है जो शायद स्वास्थ्य व्यवस्था को दिशा और संवेदना दोनों दे सकते हैं। हम आशा करते हैं कि डॉ. शरण का यह कार्यकाल न केवल IMA को सशक्त बनाएगा, बल्कि बिहार की स्वास्थ्य प्रणाली में भी सकारात्मक बदलाव लाएगा। मोतिहारी के इस सपूत को हमारे और हमारे अखबार दैनिक अयोध्या टाइम्स के तरफ से ढेरों शुभकामनाएं- उनकी सफलता पूरे बिहार की सफलता है।