आर्केस्ट्रा में काम कर रही लड़कियों को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कर मुक्त कराया गया

233

मोतिहारी: जिले के कल्यामपुर और   रामगढ़वा थाना क्षेत्र से दस  लड़कियों को रेस्क्यू कर मुक्त (R7bharat News) कराया गया. बुधवार को दूसरे राज्य से आई  लड़कियों को रेस्क्यू कर आर्केस्ट्रा संचालक से मुक्त कराया. गया है जिले केे कल्याणपुर  थाना क्षेत्रम से छापेमारी कर लड़कियों  को मुक्त कराया गया है. पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है. वहीं, वही मुक्त कराई गई सभी लड़की देश के विभिन्न प्रांतों की बताई जा रही है. मुक्त कराई गई लड़कियों को पहले बालिका गृह में रखा जाएगा और उसके कानूनी प्रक्रिया के बाद सभी को उनके घर भेज दिया जाएगा.

मुम्बई से पहुंची थी सामाजिक संगठन की टीम

मुम्बई से संचालित होने वाली एक सामाजिक संगठन को जानकारी मिली थी कि विभिन्न राज्यों के लड़कियों को बहला-फुसलाकर बंधक के तौर पर मोतिहारी में आर्केस्ट्रा में नृत्य कराया जा रहा है. साथ ही अवैध कार्य भी कराया जा रहा है, जिसके बाद इस मामले कि जानकारी संस्था द्वारा राष्ट्रीय बाल संरक्षण संस्था को दी गई. इस आधार पर बिहार के मोतिहारी में कार्रवाई कर सभी दस लड़कियों को मुक्त कराया गया.

दो आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तार

मुम्बई के सामाजिक संस्था की टीम मंगलवार को मोतिहारी पहुंची. उसके बाद मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर कल्यानपूर,  रामगढ़वा थाना  क्षेत्र के सहयोग से  छापेमारी  लड़कियों को मुक्त कराया गया. इस धंधे में शामिल दो आर्केस्ट्रा संचालकों को भी गिरफ्तार किया गया 

 एसपी स्वर्ण प्रभात में बताया है कि इस घटना को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी ऑर्केस्ट्रा की सूची बनाई जा रही। सभी का सत्यापन किया जा रहा। दूसरे राज्यों से आकर रह रही लड़कियों का सत्यापन किया जा रहा।जबरन काम कराने वाले और यौन शोषण की शिकायत आने पर संचालक भेजे जाएंगे