एसआरएच कैंब्रिज वर्ल्ड स्कूल पताही में मनाया गया मैंगो दिवस

379

आम महोत्सव की शुरुआत 1975 में हुई थी, जब भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पंजाब कृषि विश्वविद्यालय) ने अपनी रजत जयंती मनाई थीभारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और आम प्रेमियों के एक समूह ने मिलकर तय किया कि यह उत्सव 8 जून को मनाया जाएगा, जिस दिन भारतीय उपमहाद्वीप में पहली बार आम की फसल तोड़ी गई थी

*: मैंगो-डे मनाकर बच्चों ने जाना फलों का महत्व

पताही। प्रखंड क्षेत्र के रूपनी चौंक स्थत पर स्थित एसआरएच कैंब्रिज वर्ल्ड स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा स्कूल की प्राचार्या डॉ ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में मैंगो दिवस मनाया गया।

मैंगो डे बनाने का मुख्य मकसद बच्चों को मौसमी फलों के महत्व व रंगों के बारे में बताना था। सभी बच्चे पीले रंग की ड्रेस में अपने साथ एक एक आम का फल लेकर आए व बच्चों द्वारा आम के फल की पेंटिंग बनाकर आम पर कविता भी सुनाई गई। आईटी प्रबंधक संतोष राउत ने बताया कि हमारे देश में आम को फलों का राजा कहा गया है। आम हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाता है। मौके पर उप डायरेक्टर हिमांशु शेखर, निभा कुमारी, विश्वनाथ शर्मा, मानस शाहू, अनुप्रिया कुमारी, निशी कुमारी, सोनाली कुमारी सहित सैकड़ो बच्चें मौजूद रहे।