राजनिश रवि उन्नाव. लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. बिहार से दिल्ली जा रही तेज रफ़्तार डबल डेकर बस दूध के कंटेनर में जा घुसी. हादसा इतना वीभत्स था कि बस कंटेनर को चीरते हुए निकल गई. मिल रही जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 18 लोगों की मौत हुई है जबकि 30 से अधिक घायल हैं. प्रशासन की तरफ से 18 मौतों की पुष्टि की गयी है
जानकारी के मुताबिक हादसा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर उन्नाव जनपद के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव के समीप हुआ. हादसे में मौतों का तांडव देखकर ग्रामीण भी सहम गए. सूचना पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है. सीओ बांगरमऊ अरविंद चौरसिया के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि बस बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही थी. हादसे की सूचना के बाद डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे हैं.
पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब 05.15 बजे थाना बेहटा मुजावर क्षेत्रांतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे किमी संख्या 247 पर हुई. डबल डेकर बस संख्या UP95 T 4720, जो बिहार से दिल्ली जा रही थी, ने पीछे से दूध से भरे टैेंकर संख्या UP70 CT 3999 में टक्कर मार दी, जिसमे 18 लोगो की मृत्यु हो गयी. घटना की सूचना पर थाना बेहटा मुजावर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को बाहर निकाल कर उपचार हेतु सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती करवाया गया है, एवं शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. मौके पर पुलिल अधीक्षक महोदय उन्नाव, क्षेत्राधिकारी महोदय बांगरमऊ एवं अन्य थानों का पुलिस बल मौजूद है.
. दिलशाद पुत्र अशफाक निवासी थाना मोदीपुरम जनपद मेरठ उम्र करीब 22 वर्ष 2. बीटू पुत्र राजेन्द्र निवासी थाना भादूर जनपद शिवहर, बिहार उम्र करीब 9 वर्ष 3. रजनीश पुत्र रामविलास निवासी जनपद सीवान, बिहार4. लालबाबू दास पुत्र रामसूरज दास निवासी थाना हिरागा जनपद शिवहर, बिहार5. रामप्रवेश कुमार निवासी उपरोक्त6. भरत भूषण कुमार पुत्र लाल बहादुर दास निवासी उपरोक्त7. बाबू दास पुत्र रामसूरज दास निवासी उपरोक्त8. मो0 सद्दाम पुत्र पुत्र मो0 बशीर निवासी गमरोली थाना शिवहर, बिहार9. नगमा पुत्री मो0 शहजाद निवासी भजनपुरा, दिल्ली10. शबाना पत्नी मो0 शहजाद निवासी उपरोक्त11. चाँदनी पत्नी मो0 शमशाद निवासी शिवोली, मुलहारी12. मो0 शफीक पुत्र अब्दुल बसीर निवासी उपरोक्त13. मुन्नी खातून पत्नी अब्दुल बसीक निवासी उपरोक्त14. तौफीक आलम पुत्र अब्दुल बसीर निवासी उपरोक्तअन्य 4 अज्ञात
उन्नाव के डीएम गौरांग राठी का कहना है, “आज सुबह करीब 05.15 बजे बिहार के मोतिहारी से आ रही एक निजी बस दूध के टैंकर से टकरा गई। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है और 19 अन्य घायल हो गए हैं। शुरुआती जांच के बाद ऐसा लग रहा है।” बस तेज़ रफ़्तार में थी। घायलों का इलाज चल रहा हैं
18 लोगों की मृत्यु हो गयी है व 19 घायलों को उपचार हेतु जिला चिकत्सालय रेफर कर दिया गया है।
उक्त घटना के सम्बन्ध में निम्न नंबरों पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं-
1. 0515-2970766
2. 0515-2970767
3. टोल फ्री नंबर 1077
4. 9651432703
5. 9454417447
6. 8081211297










