जिला नियोजनालय,सभागार में एक दिवसीय जॉब कैम्प का हुआ आयोजन

171

जिला नियोजनालय पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के सभागार में एक दिवसीय जॉब कैम्प सह कैरियर मार्गदर्शन कैम्प का आयोजन किया गया।
जॉब कैम्प में शिव शक्ति एग्रो प्राइवेट लिमिटेड ने भाग लिया और सेल्स ट्रेनी पद के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
जॉब कैम्प का शुभारंभ जिला नियोजन पदाधिकारी  मुकुंद माधव ने किया, तत्पश्चात कंपनी के एच०आर० द्वारा जॉब संबंधित सभी सूचना दी गयी और अभ्यर्थियों के सभी सवालों का जवाब दिया गया।
उक्त पद के लिए योग्यता ग्रेजुएशन पास एवं उम्र 18-42 वर्ष निर्धारित था। उक्त जॉब का कार्यस्थल बिहार के भिन्न जिलों में होगा और मानदेय 8000 से 13500 प्रति माह तक है, और पी एफ+ ईएसआईसी + इंसेंटिव की सुविधा होगी।

इस जॉब कैम्प में 30 अभ्यर्थियों ने भाग लिया जिसमें कुल 14 पुरुष अभ्यर्थियों उत्तीर्ण हो पाए है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री नीलेश कुमार (यंग प्रोफेशनल),  विंध्याचल कुमार (जिला कौशल प्रबंधक),  दिनेश कुमार (जिला कौशल प्रबंधक) और जिला नियोजनालय के सभी कर्मचारियों ने योगदान दिया।
नोकरी/ रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी एन. सी. एस. पोर्टल पर अपना निबंधन कराके जिला नियोजनालय द्वारा आयोजित किये जाने वाले जॉब कैम्प में भाग लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।