थाने के हाजत में कैदी की हुई मौत

265

Motihari: मोतिहारी में पुलिस थाने के हाजत में 20 जून, 2024 दिन गुरुवार को एक युवक के मौत का मामला सामने आया है. थाना के हाजत में एक युवक के मौत होने के बाद ग्रामीणों ने झरोखर थाना को घेरा. थाना का घेराव करने वाले ग्रामीणों पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया है, लेकिन ग्रामीण डटे हुए है. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से नन्हक राय की मौत हुई है.r7भारत

झरोखर थाना में बाइक चोरी के आरोप में पकड़े गए बद्रि यादव के पुत्र ननहक यादव बिसूनपुर केशव टोला निवासी  की थाना हाजत में संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने बताया की अपने शर्ट से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयाश किया ।जख्मी हालत में पुलिस  इलाज के लिए अस्पताल पहुचाया ।जहा उसकी मौत हो गयी ।मौत की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कम मच गया ।वही पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम में भेज दिया ।वही एसपी के निर्देश पर ढाका डीएसपी  पहुचकर जांच में जुटे है ।घटना झरोखर थाना की बतायी जा रही है।वही परिजनों ने आरोप लगाया की पुलिस की पिटाई से युवक की मौत हुई है ।वही ग्रामीणों व परिजनों ने थाना का घेराव कर जम कर हंगामा किया ।मौके पर सिकरहना डीएसपी सहित कई थाना पुलिस कैम्प किये हुए है,सिकरहना डीएसपी ने बताया कि झरोखर थाना में चोरी की  बाइक के साथ एक को हिरासत में लिया गया था ।हिरासत में लिए गए युवक द्वारा शर्ट से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया गया ।जिसका अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी ।सिकरहना डीएसपी द्वारा मामले की जांच किया जा रहा है उन्होंने बताया की जांच में दोषी पाए जाने वाले के बिरुद्ध कड़ी करवाई किया जाएगा।

मृतका कि माँ ने क्या कहा

सोगरथा राय, गांव का चौकीदार है अब बहुत दिनों से चौकीदार सोगरात राय से जमीनी विवाद चल रहा था जमीनी विवाद चलने के कारण मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में सुधारत राय ने ननकू राय पर गलत इल्जाम लगाते हुए पकड़ करके थाने ले गया और थाने में संदिग्ध हालत में उसकी मौत हो गई हालांकि पुलिस प्रशासन हाजत में फांसी लगाने के बाद का रही है परंतु यह बात परिजनों को हजम नहीं हो रहा है आखिर हाजत मेरा की कहां से जबकि ननकू राय के गले पर रस्सी का दाग है जिसे स्पष्ट होता है कि ननकू राय का गला घोट करके मर गया है परिजनों ने आरोप लगाया है परंतु सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि परिजनों के द्वारा लगाया गया आप बिल्कुल निराधार और गलत है यह एक जांच का विषय है कि आखिर ननकू राय की मृत्यु कैसे हुई है जांच करने के उपरांत या पोस्टमार्टम का रिपोर्ट ही यह क्लियर कर पाएगा कि आखिर ननकू राय की हत्या है या आत्महत्या फिर भी परिजन विशेष स्तर पर जांच की मांग कर रहे हैं और जांच करने के बाद ही उन्हें संतुष्टि मिल पाएगी