अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से दो युवक जख्मी

142

मोतिहारी सिधूअलिया मठ के समीप अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों और 112 पुलिस की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए मोतिहारी मनी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जिसमें एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया।

घटना जख्मी युवकों की पहचान टिकुलिया गाँव के निवासी जगदीश प्रसाद के पुत्र विवेक कुमार व भतीजा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि विकास कुमार और उसके चचेरे भाई अपने किसी निजी काम से सिद्धऔलिया के तरफ जा रहे थे । ट्रक कि चपेट में आने से विवेक कुमार के दोनों पैर कि हडड़ी चकनाचूर हो गई घटना के बाद ग्रामीणो के सहयोग से ट्रक पकडा गया जिसका नंबर BRO1GM0987 हैं और चालक फरार हो गया।

मोतिहारी मुफसील थाना कि पुलिस एक्सीडेंट का मामला दर्ज कर अपराधियों कि तलास कर रही हैं