मोतिहारी के छौडादानों में एक युवती का शव उसके घर से महज 200 मीटर दूर खेत में खून से लथपथ मिला है। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना घोड़ासहन थाना क्षेत्र के सिंगरहिया गांव की है।
मृतक की पहचान घोड़ासहन थाना क्षेत्रके सिगनरहिया निवासी अब्बास राय की 20 वर्षीय बेटी सूफियाना खातून के रूपमें हुई है। परिजनों ने बताया कि बीती रातहम लोग खाना पीना खाकर सभी सो गए,अचानक कब उठ कर वह घर से बाहर गईया कोई उसे उठा कर ले गया पता नहीं चला,। सुबह में जब जागे तो वह घर में नहींथी, लगा कि शौच के लिए गई होगी, तब तक पता चला कि एक लड़की की चाकूमारकर हत्या कर शव को फेंका हुआ है।
बेटी की शादी तय हो गई थी
लड़की की शादी की तैयारी में लगे हुएथे, इसी बीच यह घटना घट गई। जैसे ही लड़की की हत्या की खबर सिकरहना एसडीपीओ अशोक कुमार को लगी वैसेही घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए हैं लड़की के पास से पुलिस को एक मोबाइल फोन भी मिला हैं आशा है पुलिस को मोबाइल से कोई बडी सुराग मिल सकती हैं










