दहेज कि बेदी पर एक रिंकी कि बलि चढी

120

मोतिहारी जिले के खजुरिया  गांव की रहने वाली विवाहिता को दहेज के लोभियों ने फासी लगाकर उसकी जीवन लीला समाप्त कर दी। मृतका रिंकी के पिता ने ससुराल वाले पर दहेज के लिए तंग करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजन को सौंप दिया। परिजन की शिकायत पर मृतक महिला के पति, सास,और ससुर के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

1 साल पहले हुई थी शादी

परिजनों ने बताया कि रिंकी की शादी खजुरिया रामपुर के राहुल गिरी से एक साल पहले हुई थी। शादी के कुछ समय तक सब ठीक था। लेकिन दो – तीन महीने के बाद ससुराल पक्ष ने दहेज के लिए रिंकी को मारना-पीटना और मानसिक रूप से तंग करना शुरू कर दिया। 5 जून के शाम करीब 3-4 बजे फिर दहेज को लेकर झगडा करने लगे और रिंकी को मारने पिटने लगे खजुरिया में हि रिंकी के मामा का घर हैं रिंकी के ममेरे भाई ने फोन कर रिंकी के परिजनों को बुलाया जब तक परिजन पहुँचे तब तक रिंकी कि मौत हो चुकी थी