बहन की डोली के बाद उठा भाई का जनाजा

297

पहाडपुर थाना क्षेत्र अंतरगत लखनी में हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन ली। घर में जहां खुशी भरा माहौल था। एक दिन पहले ही घर से बहन की डोली उठी। खुशी-खुशी छुना राम  ने अपनी बहन को घर से विदा किया, लेकिन किसी को भी इस बात का जरा सा भी एहसास नहीं था कि इस तरह का हादसा होगा।

लेकिन एकदम हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरा सदमा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में भी मातम छाया हुआ है। घर में सांत्वना देने वाले लोग आ रहे हैं, लेकिन पीडि़त परिवार सदमे से बाहर नहीं निकल पा रहा है। झुना राम परिवार में सबसे छोटा होने के चलते सबका दुलारा था। दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। बड़ा भाई भी बाहर काम करता है अपनी बहन की शादी करने वह घर आया था । लेकिन इस परिवार की खुशियां छिन गईं। सभी लोग परिवार के साथ संवेदना जता रहे हैं।