बंद पड़े घर में चोरों कि चोरी

205

मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र के नकक्षेद टोल में अज्ञात चोरों द्वारा एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. दलिप कुमार के घर शनिवार रात करीब 1:30 बजे चोरी की घटना हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दिलीप कुमार अपने पूरे परिवार के साथ अपने गाँव सिरौना वोट देने गए हुए थे

पीड़ित ने बताया कि पड़ोसियों के द्वारा घटना कि सूचना रविवार सुबह को मिली. सूचना के बाद हम लोग आए और. देखा कि घर का मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ है. उन्होंने बताया कि घर में लगभग एक लाख रुपया , सोने और चाँदी के गहनो के साथ बैंक और जमीन का कागज़ घर में रखा हुआ था जिसकी चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गई. पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार से जानकारी ली. पुलिस को किसी प्रकार की कोई सफलता नहीं मिली है