बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, सोने व चांदी के सिक्को के नकदी की हुई चोर

250

मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र के आज़ाद नगर महल्ले में अज्ञात चोरों द्वारा दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. हरेश वर्मा और अमोद कुमार के किरायदार तारकेशवर प्रसाद के घर बुधवार रात करीब 1:30 बजे चोरी की घटना हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार घर में रहने वाले तारकेशवर प्रसाद अपनी माँ का ईलाज करने लखनउ गये हुए हैं !.

पीड़ित के भाई निरंजन कुमार राजु ने बताया कि घर के मालिक अमोद कुमार के द्वारा इसकी सूचना गुरुवार सुबह को मिली. सूचना के बाद हम लोग आए और. देखा कि घर का मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ है. उन्होंने बताया कि घर में लगभग एक लाख करेंसी, 25 ग्राम सोने का सिक्का और 25-30 चाँदी का सिक्का इसके साथ बैंक और जमीन का कागज़ घर में रखा हुआ था जिसकी चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गई. लगभग 15 से 16 भर सोने की चोरी हुई है. इसकी सूचना नगर थाना को दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार से जानकारी ली. पुलिस को किसी प्रकार की कोई सफलता नहीं मिली है