प्रतिनिधि, मोतिहारी (मधुबन) प्रखंड क्षेत्र के बिसुनपुर तारा में बुधवार की दोपहर में अपराधियों ने मजदूर को गोली मारकर जख्मी कर दिया है.
जानकारी के अनुसार नारायणपुर निवासीअभय कुमार सिंह बिगत आठ महीने से राजकुमार पांडे के पोल्टी फर्म में काम किया करता था ! दोपहर करीब 12:, 30 बजे मुर्गी को दाना और पानी डालकर खाना खाने चला गया खाना खाकर जैसे ही वह पोल्टी फर्म में वापस लौटा नकाब पोस अप्रोधीयो ने गोली चला दी, जिससे वह जख्मी हो गया. गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के लोग के साथ राज कुमार पांडे और अजय पांडे वहां पहुंचे, लेकिन तब तक अपराधी वहा से भाग चुका था
लोगों कि मदद से राजकुमार पाण्डे ने अभय कुमार सिंह को एक निजी नर्सिंग होम ले गए जहाँ के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मोतिहारी राहमानिया रेफर कर दिया. जहाँ उसका ईलाज icu में चल रहा है










