बिहार में मोतिहारी जिले के मुफसील थाना की पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे अपराधि को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। मुफसील थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव से एक अपराधी अपराध की योजना बना रहे हैं जिन्हे अपराध को अंजाम देने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया
सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने मुफसील थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव निवासी इंद्राशन कुमार को एक देशी पिस्तौल, एक कारतूस, एक मोटरसाइकिल, और मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया है।










