शराब कांड के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

289

मोतिहारी, रघुनाथपुर पुलिस ने काफी दिनों से फरार चल रहे भुलन सहनी, पिता कमल सहनी शराब कांड के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।

काफी दिनों से पुलिस उसके फिराक में थी । लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चल रहा था । वहीं मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे गुप्त सूचना मिली, पुलिस ने देरी न करते हुए उसके ठिकाने पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि थाना कांड संख्या 18/24 का एक अभियुक्त काफी दिनों से फरार चल रहा था। वह काफी दिनों से पुलिस को चकमा दे रहा था। लेकिन पुलिस भी उसकी गिरफ्तारी की फिराक में थी । मंगलवार की दोपहर में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उक्त कारोबारी थाना क्षेत्र के अपने घर पर आया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी के घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया