जदयू के प्रदेश किसान प्रकोष्ठ के महासचिव बीरेंद्र पटेल पर महिला ने हाथा पाई करने और कपड़ा फाड़ने का आरोप लगाया

414

मोतिहारी में जदयू के प्रदेश किसान प्रकोष्ठ के महासचिव बीरेंद्र पटेल का वीडियो और फोटो सोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जदयू नेता महिला के साथ हाथापाई करते व हाथ पकड़े देखे जा रहा है। वही महिला बार बार कपड़ा फाड़ने के आरोप लगाकर हल्ला कर रही हैं हाला कि रिपब्लिक 7 भारत न्यूज़ इस वीडियो और फोटो कि पुष्टि नहीं करता

वही छतौनी थाना अध्यक्ष ने बताया कि महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई किया जा रहा है। वही जदयू नेता के तरफ से भी रुपया छीनने का प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।

महिला के अनुसार जदयू नेता बीरेंद्र पटे बहला फुसला कर उसका जमीन रजिस्ट्री करवा लिया। इसके बाद रुपया मांगने के बाद भी नही दिया जा रहा है। वही रुपया मांगने पर बीच सड़क पर मारपीट व दुर्व्यहार के साथ साथ कपड़ा फाड़ दिया गया।

वही थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों के बीच रुपया लेन देन का दोनो के बीच पूर्व से विवाद चल रहा है। एक पक्ष ने रुपया छीनने का आरोप लगाकर आवेदन दिया है। वही दूसरा पक्ष महिला ने कपड़ा फाड़ने व मारपीट करने का आरोप लगाकर आवेदन दिया है। दोनो के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई किया जा रहा है।