मोतिहारी :– गृह विभाग के आदेशानुसार कार्य क्षेत्र विस्तृत किया गया है. बिहार में 176 ओपी को थाना बनाने की स्वीकृति दी गई है. बिहार में बढ़ते अपराध और सांप्रदायिक घटना को देखते हुए बिहार सरकार के गृह विभाग के द्वारा शुक्रवार को देर शाम 176 ओपी को थाना के रूप में परिवर्तित करने का आदेश दिया गया है.
रघुनाथपुर ओपी थाना को अप ग्रेड कर थाना का शुभारंभ किया गया। पहले से ओपी को गृह विभाग से मंजूरी मिलने के बाद थाना में बदल दिया गया है। रघुनाथपुर थाना के थाना अधयक्ष विकाश पसवान , विनय सिंह और वार्ड संख्या 29 के पार्षद रमाशंकर ठाकुर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नए थाना का शुभारंभ किया। आए हुए अतिथियों ने थानाध्यक्ष को नए थाना के लिए शुभकामनाएं दी










