महर्षि वाल्मीकि हेल्थ एजुकेशन & पैरामेडिकल साइंस के प्रांगण में गणतंत्र दिवस मनाया गया

156

मोतिहारी , 26 जनवरी (r7bharat.co) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस हर्षोलास के साथ मौसम की प्रतिकूलता के बावजूद मनाया गया। महर्षि वाल्मीकि हेल्थ एजुकेशन & पैरामेडिकल साइंस के प्रांगण में गणतंत्र दिवस बड़े ही धुम धाम से मनाया गया ध्वजारोहण के समय राष्ट्रगान का गायन एवं भारत माता की जय,वंदे मातरम, रानी लक्ष्मीबाई अमर रहे, चंद्रशेखर आजाद अमर रहे ,वीर सुभाष अमर रहे का जय घोष किया गया।

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झंडोत्तोलन किया गया है। संस्था के निदेशक डॉक्टर कुमार राजकिरण द्वारा झंडोत्तोलन किया गया तथा सभी आये हुए छात्र-छात्राओं को सम्बोधित किए उन्होंने कहा, हम सबको यह प्रतिज्ञा करनी होगी कि हमें भी अपने कार्तव्यो का पालन करते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य बनाना
होगा भारत देश को मजबूत राष्ट्र बनाएंगे।

हम सब मिलकर सशक्त भारत का निर्माण करेंगे और सब का समान रूप से जीने का अवसर प्रदान करेंगे। हमें
अपने सामाजिक मुद्दों जैसे गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा, ग्लोबल वार्मिग असमानता आदि के बारे में जागरूक होना चाहिए ताकि आगे बढ़ने के लिए उन्हें हल किया जा सके। इस मौके पर संस्थान के प्राचार्य डॉ अजीत
कुमार, अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार, डॉ एके मिश्रा, डॉ आशीष अग्रवाल, डॉ दीपक कुमार, रोहन पांडे, राजन ठाकुर, डॉ धीरज कुमार, आशीष सिंह,अविनाश, अतुल सिंह, आतारू रहमान, काजल कुमारी, पल्लवी श्रीवास्तव,आदर्श कुमार, शंभू राम, उमेश कुशवाहा, प्रमोद कुमार उपस्थित थे