मोतिहारी सर्दी में चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। चोरी की घटनाओं से पुलिस का सिरदर्द भी बढ़ जाता है। पुलिस ने प्लान तैयार कर लिया है। रात्रि की गश्त बढ़ाई गई है। सिपाही के हाथ में टार्च रहने को कहा गया है।ताकि रात्रि में घूमने वालों की पहचान हो सके। साथ ही यपी-112 पलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है ।
*रहे सावधान चोर रखते हैं हर ताले कि चाभी *
चोरों के गिरोह के सदस्य कुछ ही मिनट में कोई भी ताला खोल देते हैं।
इसके अलावा चोर सेंटर लॉक खोलने में भी एक्सपर्ट होते हैं।
शटर को कटर से काटकर दुकान में घुस जाते हैं।
घर में घुसे चोर कुछ ऐसा कर देते हैं कि किसी को कुछ पता ही नहीं चलता।
इसके बाद चोर आसानी से चोरी को अंजाम देते हुए चले जाते हैं।
सुबह जब आंख खुलती। तब घटना की जानकारी होती ।
सर्दी में चोरी की घटनाओं का सिलसिला जारी हो जाता है। शहरी इलाकों में हर दिन चोरी की घटनाएं सुनने को मिल रही हैं। वहीं, सिटी के पौष इलाकों में भी चोर एक्टिव हो जाते हैं। ऐसे में मकान मालिक को भी सावधानी बरतने की जरुरत है। मकान की लाइट जलाकर रखें।
एसपी कांतेश मिश्रा ने की लोगों से अपील
* घर व व्यवसायिक प्रतिष्ठान में सीसी टीवी कैमरे लगवाएं
* घर पर ज्यादा कैश और ज्वैलरी न रखें, उन्हें बैंक के लॉकर में रखें
* घर के आसपास किसी अंजान को देखने पर पुलिस को सूचना दें
* सोने से पूर्व मेन गेट का लॉक जरुर चेक करें, लाइट जलाकर रखें
* बाहर जाने पर किसी परिचित को ही घर पर रोक कर जाएं
आए दिन घट रही घटनाव कि बात करे तो ,मोतिहारी में रोज-रोज हो रही चोरी और डकैती की घटना चिन्तनीय एवम निंदनीय है। सुगौली,तुरकौलिया, रघुनाथपुर वार्ड 28 पत्रकार के घर बोलेरो की चोरी कि घटना के बाद मोतिहारी में हाफिज ज्वेलर्स एवम बलुआ बाजार के न्यू राज ज्वेलर्स दुकान पर भारी चोरी के बाद आज बलुआ चौक पर ही श्री राम फाइनेंस में लगभग 10 हथियारबंद अपराधियों के द्वारा साढ़े 10 बजे लूटकांड की घटना ने सभी मोतिहारी वासियों विशेषकर व्यवसायियों में दहशत व्याप्त हो गया है। परन्तु दहशत के बीच बलुआ के व्यवसायियों एवम फाइनेंस कर्मियों ने बहादुरी का परिचय देते हुए हथियारबंद अपराधी को पकड़कर अदम्य साहस का परिचय दिया है। इनकी जितनी प्रशंसा की जाए वो कम है। पुलिस अधीक्षक महोदय से उप मेयर लाल बाबु प्रसाद गुप्त और बलुआ व्यवसायियों संघ ने गंभीरता पूर्वक मांग करते हुए कहा कि विधि व्यवस्था एवम गश्ती प्रभावी बनावें एवम अपराधी कोई हो,कहीं हो उसको अविलंब पकड़ा जाए और कड़ी कारवाई करें ताकि आपराधिक घटनाओं पर लगाम लग सके। सकारात्मक परिणाम नही आने पर मोतिहारीवासी विशेषकर व्यवसायी कड़ा आंदोलन करेंगे,को बिवस हो जायेंगे










