उतरप्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के बड़ा मोहल्ले में राजेश अपने बच्चें का जन्मदिन मना रहा था इस दौरान मोहल्ले का ही रहने वाला एक शराबी व्यक्ति शराब पीकर उधम काटने लगा और बदतमीजी पर उतारू हो गया।
जब उधम काटने से जब राजेश ने मना किया तो शराबी आग बबूला हो गया और व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया।
परन्तु डॉक्टरों ने उसके गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया घटना लिखे जाने तक शराबी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं गढ़मुक्तेश्वर थाने कि पुलिस उसका खोज कर रही हैं










