अपराध नियंत्रण को लेकर मासिक गोष्टी आयोजित

233

मोतिहारी  पुलिस कार्यालय स्थित सभागार भवन में अपराध नियंत्रण एवं आगामी त्योहारो के अवसर पर विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।

आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक,सभी थानाध्यक्ष सहित पुलिस कार्यालय के सभी शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान पुलिसअधीक्षक द्वारा आगामी त्योहारो के अवसर पर विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने यातायात व्यवस्था सुचारू बनाये रखने, अपराध की घटनाओं पर नियंत्रण रखने हेतु आपराधिक प्रवृति के लोगो पर सत्त निगरानी बनाये रखने, आम नागरिकों की सुरक्षा मादक पदार्थ की बरामदगी के लिये विषेश अभियान चलाने, मद्यनिषेध कानून का सख्ती से अनुपालन एवं आमजनों से प्राप्त शिकायतो का ससमय निष्पादन संबंधी महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर समीक्षा करते हुये गोष्ठी में उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये गये। साथ ही आयोजित गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक  द्वारा गंभीर शर्षों के वांछित अभियुक्तोंकी त्वरित गिरफ्तारी एवं कांडो का ससमय निष्पादन की दिशा में त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया l

इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस केन्द्र, मोतिहारी में सभी थाना / ओ०पी० के वाहनों का निरीक्षण करते हुये वाहनो का बेहतर रख-रखाव करने वाले एवं गंभीर शीर्ष के कांडों का बेहतर निष्पादन करने वाले शीर्ष थानों को पुरस्कृत किया गया साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा पिंपिंग समारोह आयोजित कर पुलिस अवर निरीक्षक एवं पुलिस निरीक्षक दोनो संवर्ग के प्रोन्नत पुलिसपदाधिकारियों को स्टार पहनाकर नई जिम्मेदारी देते हेए आवश्यक निर्देश दिया गया।