निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के लाभुको को एक लाख रुपया बाटे

201

, मोतिहारी  जिलाधिकारी द्वारा जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के तत्वधान में मुख्यमंत्री अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना एवं मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के तहत कुल 10 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के लाभुक( संजना कुमारी, अल्का रानी, कृतिका कुमारी, कुमारी अर्पणा, निशा कुमारी) एवं मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के लाभुक, (सुबोध कुमार, सोनालाल कुमार, आरती शर्मा, बिन्दी कुमारी, सीमा कुमारी) को सावधि जमा (Fixed Deposit) प्रोत्साहन राशि 1,00,000=00 एक–एक लाख रुपए का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, प्रभारी जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पूर्वी चम्पारण सहित संबंधित लाभुक उपस्थित थे ।