पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संस्कृति कार्यकर्म का होगा आयोजन

263

बिहार पर्यटन व ऐतिहासिक महत्व में प्रसिद्ध आरेराज में आगामी 26 एवं 27 सितंबर को बिहार पर्यटन विभाग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराएगा। दरअसल बिहार पर्यटन विभाग के द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आनंत चतुर्दशी के पवित्र मौके व भीड़-भाड़ को देखते हुए  सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करा रहा है। कार्यक्रम को लेकर मंगलवार और बुधवार को केंद्रीय पर्यटन विभाग एवम जिलाधिकारी  ने  आरेराज पहुंचकर जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी 26 एवं 27 सितंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में नृत्य, गीत व संगीत की आकर्षक प्रस्तुति की जाएगी।  कार्यक्रम में कई नामचीन कलाकार पहुंचकर कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे।

कार्यकर्म निम्न प्रकार हैं

दिनांक 26 सितंबर 2023 को संध्या 4:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम में तनुजा शर्मा( भजन/ गजल) ,कुमार बादल (भजन एवं लोकगीत), सुष्मिता शर्मा (भजन एवं गजल), कशीश सिन्हा (भजन) कलाकारों द्वारा प्रस्तुति ।

दिनांक 26 सितंबर 2023 को संध्या 4:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम में तनुजा शर्मा( भजन/ गजल) ,कुमार बादल (भजन एवं लोकगीत), सुष्मिता शर्मा (भजन एवं गजल), कशीश सिन्हा (भजन) कलाकारों द्वारा प्रस्तुति कि जायेगी  राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के द्वारा प्रत्येक वर्ष यहां आनंत चतुर्दशी मेला आयोजित किया जाता है।