निष्पक्ष और समर्पित हो कर काम करें एनजीओ कार्यकर्ता : डीडीएम नाबार्ड

183

मोतिहारी नाबार्ड द्वारा जिले के बंजरिया प्रखण्ड के चिलवनिया मेंदिनांक 17 सितंबर 2023 को ,  कार्यरत गैर सरकारी संगठनों के क्षेत्र-कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नाबार्ड डीडीएम आनंद अतिरेक ने क्षेत्र-कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गैर सरकारी संगठनों की महत्ता और उद्देश्य के बारे में सबको बताया।

उन्होंने बताया कि गैरसरकारी संगठन (NGOs) जिले में सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने क्षेत्र-कार्यकर्ताओं को निष्पक्ष और समर्पित हो कर गावों के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए काम करने की सलाह दी ।

उन्होने नाबार्ड की कई योजनाओं जैसे कि एमईडीपी, एलईडीपी, फॉर्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशंस, जेएलजी, आदि के बारे मे जानकारी दी और बताया कि पूर्वी चंपारण में कार्यरत एनजीओ नाबार्ड की कई योजनाओं से जुड़ कर जिले का विकास कर सकते हैं। आनंद ने भारत सरकार की 10,000 एफ़पीओ योजना, पीएमईजीपी ऋण, पीएमएफ़एमई ऋण, केसीसी ऋण, प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, आदि के बारे में भी चर्चा की। उन्होने बताया 10,000 एफ़पीओ निर्माण योजना के अंतर्गत अब तक 24 एफ़पीओ का पंजीकरण हो चुका है। उन्होंने आगे बताया कि नाबार्ड की मदद से एनजीओ पशुपालन और मत्स्यपालन पर भी किसान उत्पादक संगठन बना सकते हैं।

इस मौके पर उपकृति के अध्यक्ष, सचिव के साथ अन्य संस्था के सदस्य उपस्थित रहे। कृषक विकास समिति के अध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद ने नाबार्ड के कार्यों की सराहना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।