जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक, नेआश्रय स्थल का निरीक्षण किया

388

मोतिहारी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान छतौनी बस स्टैंड, मोतिहारी अवस्थित नगर निगम मोतिहारी, पूर्वी चंपारण द्वारा संचालित शहरी निराश्रितों के लिए आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया

नगर आयुक्त मोतिहारी ने बताया कि नगर विकास एवं आवास विभाग, मोतिहारी द्वारा संचालित शहरी निराश्रितों/ गरीब व्यक्तियों के लिए 24 घंटे ठहरने की मुफ्त व्यवस्था सहित सीसीटीवी कैमरे से सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई है ।

आश्रय स्थल में सार्वजनिक शौचालय /स्नानागार/ रसोईघर /पेयजल/ बिजली/ बिस्तर /पंखा/ प्रत्येक व्यक्ति के लिए चादर, तकिया एवं कंबल की मुफ्त व्यवस्था की गई है ।

आश्रय स्थल में न्यूनतम ₹ 30 में प्रति व्यक्ति को भोजन उपलब्ध कराया जाता है, साथ ही वैसे आर्थिक रूप से कमजोर निर्धन व्यक्ति को मुफ्त भोजन कराया जाता है ।
आश्रय स्थल के प्रबंधक का संपर्क नंबर 7762954835 / 7488794188 है ।