अपनी विभिन्न माँगो को लेकर कॉलेज के शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर किया काम

205

मोतिहारी अखिल भारतीय विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (एआईफुक्टो) के आह्वान एवं बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुटाब) की अपील पर बिहार विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की इकाई लक्ष्मी नारायण दूबे (L.N.D कॉलेज) महाविद्यालय शिक्षक संघ ने शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को काली पट्टी बांध कर दायित्व निर्वहन करते हुए सांकेतिक प्रतिरोध अभिव्यक्त किया।

बुटा अध्यक्ष प्रो. अरूण कुमार ने कहा कि कॉलेज शिक्षकों की विभिन्न मांगों में एनईपी में व्यापक संशोधन, विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता कायम रखना, शिक्षा पर जीडीपी के दस प्रतिशत व्यय, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, नियमित वेतन भुगतान, शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के सभी पदों पर स्थायी नियुक्ति व शिक्षकों के सम्मान पर प्रहार बंद करने जैसी सम्मानजनक सेवा शर्तें शामिल हैं।

यूनिट अध्यक्ष डॉ. पिनाकी लाहा ने बताया कि राज्य सरकार के कर्मचारियों की भांति विधानमंडल से पारित बजट के अनुरूप अप्रैल माह से ही नियमित वेतन, पेंशन व बकायों का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।