दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न

167

मोतिहारी दो दिवसीय  जिला शतरंज प्रतियोगिता का एम. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में चल रहे स्व. योगेंद्र साहू मेमोरियल ओपन डिस्ट्रिक्ट चेस टूर्नामेंट का समापन सोमवार को हुआ। बेहतर करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया

पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान डा. सी. बी. सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि विजेता खिलाड़ीगण राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रौशन करेंगे।

चीफ आर्बिटर हिमांशु हर्ष ने बताया कि यह टूर्नामेंट 8 चक्रों में खेला गया । जिसमे रेटेड खिलाड़ी रामचरण ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 8 अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। मुकेश कुमार ने 7 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। संजय मिश्रा (पत्रकार) ने 7 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया वहीं मुकेश सिन्हा ने 6.5 अंक हासिल कर के चौथा स्थान हासिल किया। आदित्य कृष, एफ एच सिद्धिकी, अर्जेश कुमार, डा. विनोद कुमार कापड़, शुभम कुमार एवं गजेंद्र प्रसाद क्रमशः पांचवे, छठे, सातवे, आठवें, नौवें और दसवें स्थान पर रहें। पूर्वी चंपारण जिला शतरंज संघ के सचिव शशीनंद कुमार ने बताया कि शीर्ष चारों खिलाडियों को 16 जुलाई से होने वाले सीनियर ओपन स्टेट टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा।

मंच का संचालन आयोजन सचिव धनंजय कुमार जी ने किया | धन्यवाद ज्ञापन एम. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सतनाम सिंह ने किया। मौके पर सुमन सौरभ, नितेश गौरव, आशुतोष कुमार, रामु कुमार, मो. रफी, दीपक कश्यप, आदि उपस्तिथ थे |

उक्त आशय की जानकारी एम एस मेमोरियल पब्लिक स्कूल के सह निदेशक डा. विभु पराशर ने दी।