सुदूर ग्रामीण इलाकों में नई बैंक शाखाएं खोली जाएं:- जिलाधिकारी

192

मोतिहारी डॉ राधाकृष्णन भवन में उप विकास आयुक्त, मोतिहारी की अध्यक्षता में डीएलसीसी एवं डीएलआरसी की बैठक आयोजित की गई ।

इस बैठक में मुख्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

उन्होंने कहा कि वार्षिक योजना की शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित किया जाए ।

जिले का जमा शाख अनुपात 74 % है, अतः सभी बैंक इस अनुपात को बनाए रखें ।

सभी जन धन खाते को सुरक्षा बीमा योजना से जोड़ा जाए ।

सुकन्या खाता अधिक से अधिक खोला जाए ।

सुदूर ग्रामीण इलाकों में नई बैंक शाखाएं खोली जाएं ।

मुद्रा योजना पीएम इजीपी एवं पीएम एफएमइ पर अधिक जोर दिया जाए ।

इस अवसर पर श्री महेश्वर सिंह, माननीय बिहार विधान परिषद सदस्य, श्री प्रमोद कुमार, माननीय विधायक मोतिहारी, श्रीमती प्रीति कुमारी , माननीय मेयर, नगर निगम , मोतिहारी, डॉक्टर लाल बाबू प्रसाद , उपमेयर,एलडीएम ,सभी बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधक, जिला समन्वयक, वरीय उप समाहर्ता बैंकिंग, नगर आयुक्त ,जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारी गण उपस्थित थे ।