जिला परिषद् के अध्यक्षता में जिला परिषद्, पूर्वी चम्पारण के सामान्य बैठक समपन्न

323

मोतिहारी जिला परिषदीय महात्मा गाँधी सभा भवन में  ममता राय, माननीय अध्यक्ष, जिला परिषद् के अध्यक्षता में जिला परिषद्, पूर्वी चम्पारण के सामान्य बैठक समपन्न हुआ।

बैठक को संबोधित करते हुए मा0 अध्यक्ष ने कहा कि जबसे अध्यक्ष बनी हूँ पंचायती राज से संबंधित एवं उनके अधिकार दिलाने में हमेशा ईमानदारी से प्रयास किया है और यहाँ उपस्थित पदाधिकारियों से भी मेरी यही अपेक्षा रही है कि पंचायत राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों को सकारात्मक सहयोग देते रहेंगे।

पदाधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बैठक में पारित प्रस्ताव का अनुपालन प्रतिवेदन ससमय उपलब्ध नहीं कराना यह खेद का विषय है। मेरा अंतिम अनुरोध होगा कि प्रस्तावों का अनुपालन प्रतिवेदन 15 दिनों के अन्दर अचुक रूप से उपलब्ध करावें।

जिला परिषद् को पंचम एवं षष्ट्म वित्त आयोग की राशि प्राप्त हुई है जिससे जिला के क्षेत्रों में एवं जिले के बड़े-बड़े कार्य योजनाओं को कार्यान्वित कराते हुए विकासात्मक कार्य तेज किये जायेंगे, जिसके लिए विभागीय अभियंताओं द्वारा स्थल निरीक्षण किया जा रहा है। इसे शीघ्र ही उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के साकारात्मक सहयोग से पूरा किया जायेगा।

ममता राय ने सभी प्रखण्ड प्रमुखगणों से अनुरोध करते हुए कहा कि अगर उनके प्रखण्ड में मानदेय बकाया का मामला लम्बित है तो दस दिनों के अन्दर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से च्ंलमम प्कए विवरण के साथ भेजवाना सुनिश्चित करें ताकि उनके मानदेय का भुगतान ससमय किया जा सके।

माननीय अध्यक्ष ने कहा कि आये दिन समाचारों में शिक्षा, स्वास्थ्य, आँगनबाड़ी केन्द्रों, कृषि अनुदान, आवास निर्माण, आपूत्ति से संबंधित समस्याऐं तथा मनरेगा में गड़बड़ी की शिकायतें सुर्खिया बनी रहती है जिससे जिला की बदनामी होती है। उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को निदेश देते हुए कहा कि ऐसे मामलों को शीघ्र दुर करने का प्रयास किया जाय और रवैया में परिवर्तन नहीं करने वाले अधिकारियों पर समुचित कार्रवाई हेतु उनके विभाग को अनुशंसा की जाय।

जिले का सबसे लोकप्रिय स्कूल

श्रीमती राय ने नारजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सामान्य बैठक में नहीं भाग लेने वाले जिलास्तरीय पदाधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाय साथ ही आगामी बैठक में न्यायलीय कार्य के आलावा अगर पदाधिकारी बैठक में नहीं आते है तो उनके संबंधित विभाग को संसूचित किया जायेेगा।

बैठक में पी0एम0 पोषण योजना एवं बाल विकास परियोजना संबंधित योजनाओं के हो रही गड़बड़ी केे संबंध में जाँच टीम गठित कर जाँच कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि जो भी सैरात की डाक नहीं हो पायी है उसे शीघ्र सूचना प्रकाशित कर डाक करायी जाय।

सिविल सर्जन को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा गया कि जिले में कहीं भी 24 ग 7 का संचालन नहीं कराया जा रहा है तथा स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वास्थ्य कर्मीयों के ससमय उपलब्ध नही होने पर उन पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से  गीता देवी मा0 उपाध्यक्ष, जिला परिषद, माननीय पूर्व मंत्री सह मोतिहारी नगर विधायक  प्रमोद कुमार, मा0 माननीय पूर्व मंत्री सह मधुबन विधायक,  राणा रणधीर सिंह, मा0 ढ़ाका विधायक  पवन जायसवाल, शिक्षा समिति मा0 अध्यक्ष ईश्वर चन्द्र मिश्र, लोक कार्य समिति मा0 अध्यक्ष  दिलीप कुमार, सामजिक न्याय समिति मा0 अध्यक्ष  सिता रानी, उत्पादन समिति मा0 अध्यक्ष  जगी देवी, मा0 जिला परिषद् सदस्य मो0 नबी हसन,  सुनिता देवी,  पूजा सिंह,  नसीमा खातुन,  अहमद हुसैन,  उपरावती देवी,  रूबी देवी,  मनोज पासवान,  मनोज मुखिया,  पंकज कुमार द्विवेदी,  सुनैना देवी, श्रीमती आभा कुमारी,  सुमन वर्मा,  सुरेश यादव,  जितेन्द्र प्रसाद,  मुन्नी देवी,  कृष्णा दास,  रिंकी कुमारी,  निर्मला देवी,  अनिता देवी,  निर्जला देवी,  अभय गुप्ता,  अनिता देवी,  संतोष सिंह,  आकाश गुप्ता,  शहनाज बेगम,  सोनेलाल साह,  श्रवण कुमार,  लालबाबु प्रसाद,  सबीर आलम,  नुरनेशा,  शाहजहां खातुन,  दिलीप सर्राफ,  आभा देवी, मो0 नशीम अख्तर,  राकेश पासवान,  किरण कुशवाहा, श्रीमती अकबरी खातुन,  परमानन्द पटेल, मा0 प्रमुख मोतिहारी  सुशीला देवी, मा0 प्रमुख बंजरिया जफिर आलम, मा0 प्रमुख कोटवा  विभा देवी, मा0 प्रमुख रामगढ़वा  कान्ता देवी, मा0 प्रमुख छौड़ादानो श्रीमती सुनिता देवी, मा0 प्रमुख हरसिद्धि  चन्दा देवी, मा0 प्रमुख पहाड़पुर  अमित कुमार, मा0 प्रमुख केसरिया  आलिया प्रविण, अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, जिला अभियंता, जिला जिला परिषद्, निदेशक लेखा प्रशासन स्व नियोजन, डी0आर0पी0, पू0च0, अशैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, पू0च0 एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।