जिला परिषद् कार्यालय में माननीय अध्यक्ष जिला परिषद् ममता राय ने दिनांक- 03.जुन .2023 को आहुत सामान्य बैठक के अनुपालन का जिला परिषद् कर्मियो के साथ समीक्षा बैठक किया।
समीक्षा के दौरन बताया कि जिला परिषद् जिले की पंचायती राज की सर्वोच्च संस्था है, इसमें कार्यो को त्वरित निष्पादन करने की जरूरत है। श्रीमति राय ने कहा कि अनुपालन प्रतिवेदन इतनी देर से तैयार किया गया है जो उचित नही है उन्होने प्रधान सहायक को निदेश दिया कि देरी से अनुपालन तैयार करने वाले के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु प्रस्ताव दे उन्होने यह भी कहां की बैठक में पारित प्रस्ताओ का शत् प्रतिशत अनुपालन समय सीमा के अन्तर्गत कराया जाय अन्यथा कर्मियो पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
श्रीमति राय ने बैठक में उपस्थित अभियंताओ से कहा कि योजनाओ को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत पुरा कराया जाय। कोताही बरतने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। साथ ही उन्होने कहा कि जिन योजनाओ को कार्यरूप देना है उनका स्थल निरीक्षण कराते हुए शीध्र प्रक्कलन उपलब्ध कराया जाय। श्रीमति राय ने यह भी कहां कि जिला परिषदीय परिसम्पतियो को रख-रखाव की समुचित व्यवस्था कराई जाय तथा उसे चिन्हित कर उसका डाटाबेस तैयार कराया जाय। उन्होने कहां कि मेरा लक्ष्य है कि निर्धारित समय सीमा में योजनाओ को पूर्ण कराकर जिले को विकासत्मक कार्यो की श्रेणी में सबसे उपर लाया जाय।
माननीय अध्यक्ष ने कहां कि जिन विभागो द्वारा बैठक का अनुपालन नही किया गया अथवा देर से अनुपालन उपलब्ध कराया गया उन्हे कड़ी चेतावनी देते हुए ससमय अनुपालन भेजने का निदेश दिया गया। श्रीमति राय ने कर्मियो को अगाह किया की 03.06.2023 को जिला परिषदीय सामान्य बैठक आहुत है उसकी मुक्कमल तैयारी कर ली जाय। ताकि बैठक को ससमय एवं समुचित तरिके से आहुत किया जा सकें।








