मोतिहारी बलुआ ओवर ब्रिज ट्रैफिक इंस्पेक्टर द्वारा रविवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 4000 रुपए जुर्माना वसूला गया।
इस दौरान वहां से गुजर रहे सभी दो पहिया वाहनों को रोक कर वाहनों के कागज, हेलमेट एवं ड्राइविंग लाइसेंस के साथ-साथ गाड़ियाें कि डिक्की खोलकर भी जांच की गई।
हालांकि इस दौरान किसी भी वाहन में कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। वाहन चेकिंग का नेतृत्व कर रहे ट्रैफिक इंस्पेक्टर आदित्य प्रकाश ने बताया कि वाहनों की जांच में पाए जाने वाली त्रुटियों के अनुरूप चालान काटकर जुर्माना वसूला गया।
लोगों को सख्त हिदायत भी दी गई कि हेलमेट, जूते पहन कर ही वाहन चलाएं तथा यातायात के नियमों का पालन करते हुए सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं ताकि आए दिन होने वाले सड़क दुर्घटनाओं पर काबू पाया जा सके।
Republic 7 भारत/मोतिहारी रिपोर्टर मो.इमरान








