रामनगर (बेतिया) :- हरिनगर पूर्णमासी राम पेट्रोल पंप के बगल में रघुवंश नारायण सिंह के परिसर में स्वतंत्र मीडिया परिषद का बैठक सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष आफताब रौशन,पूर्व प्रदेश संयोजक प्रकाश सिंह, प्रदेश महासचिव दिग्विजय नारायण सिंह,प्रदेश सचिव तुफैल अहमद, पूर्व प्रदेश सलाहकार मुकुंद मुरारी राम, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता की उपस्थिति में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष कृष्णकांत तिवारी ने किया वहीं संचालन परमार्थ संस्थान के दिनेश मुखिया ने किया । कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव दिग्विजय नारायण सिंह, कृष्णकांत तिवारी, लालबिहारी चौधरी, तुफैल अहमद, विजय शुक्ला समेत अन्य को अंगवस्त्र और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया साथ हीं स्वतंत्र मीडिया परिषद का पहचान पत्र और नियुक्ति पत्र प्रदेश अध्यक्ष आफताब रौशन द्वारा दिया गया । तुफैल अहमद ने कहा कि हमारे पत्रकार साथियों की आवश्यकता हर जगह है । किसी बैठक की बात हो ,जुर्म और अत्याचार की बात हो या फिर किसी दबे कुचले, शोषितों की आवाज उठाने की बात हो पत्रकार की जरूरत हर जगह है ।

पत्रकार सबकी बातें सुनकर उनके हक के लिए आवाज उठाते हैं लेकिन अगर पत्रकारों के साथ कोई समस्या आती है तो उनके लिए कोई शासन प्रशासन नेता प्रतिनिधि कोई नहीं सुनता है। सबकी समस्या सुनने वाले की मजबूरी कोई नहीं सुनता। स्वतंत्र मीडिया परिषद ऐसे मजबूर और लाचार लोगों के समस्या में एक अडिग सिपाही की तरह खड़ा होकर उनके समस्या का समाधान करेगा प्रदेश अध्यक्ष आफताब रौशन ने बताया की जो समाज के सताए लोग हैं,जो पैसे के आभाव में ईलाज करवाने में सक्षम नहीं हैं वैसे लोगों के सहयोग में स्वतंत्र मीडिया परिषद हर कदम साथ खड़ा रहेगा ।
स्वतंत्र मीडिया परिषद कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है बल्कि पत्रकारों का एक राष्ट्रीय संगठन है। लेकिन अगर कोई हमारे संगठन का सदस्य या कोई पत्रकार अगर अपने पद का दुरुपयोग कर किसी का शोषण करता है या गलत तरीके उगाही करता है तो वैसे लोगों को स्वतंत्र मीडिया परिषद सजा दिलाने में कही पीछे नहीं हटेगा। अगर आप के साथ गलत हुआ है और आप सही हैं तो हमारा संगठन आपकी हर समस्या में खड़ा रहेगा।

कार्यक्रम में स्वतंत्र मीडिया परिषद के सदस्यों के साथ प्रिन्ट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों को अंगवस्त्र और फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव शेख गुड्डू,प्रखण्ड अध्यक्ष संजय मिश्रा,तबरेज आलम, सूफेद खान,पप्पु खान,विजय केशरी,तंजीम आलम,समीर अंसारी समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।










