रक्सौल – प्रखंड क्षेत्र के पंटोका पंचायत के परतीया टोला गांव के समीप पोखर से भारी मात्रा में बम बरामद हुआ है।
बता दे कि उक्त गांव के बच्चे उस पोखर में मछली मार रहे थे इस दौरान 4 की संख्या में जर्दा पत्ती के डिब्बा में हाथ से बना हुआ बम मिला जिससे बच्चे लेकर खेल रहे थे। इस दौरान एक बम बच्चे को खेलते समय ब्लास्ट कर गया बम फटने से किसी की दुर्घटना होने की सूचना नहीं है।
इसकी सूचना मिलते ही हरैया ओपी पुलिस वह एसएसबी जवान घटनास्थल पर पहुंच नाकेबंदी कर जांच कर रहे हैं। इस संबंध में हरैया ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल को चौकीदार सहित तैनात कर दिया गया है और इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दे दी गई है। पूछे जाने पर गांव के लोगों ने बताया कि उक्त बच्चे उसके साथ सड़क पर पटक पटक कर खेल रहे थे इस दौरान एक बम धुआं के साथ आवाज कर गया व बारूद के साथ पत्थर बिखर गया है।बम मिलने की सूचना पर ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया है,सीमा क्षेत्र में हो रहे डकैती को लेकर










