आर्य समाज मंदिर में रामनवमी के अवसर पर बाबा रामदेव का 59वां जन्म दिन मनाया गया।

152

Republic 7 भारत  मोतिहारी हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन को रामजन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। राम जी के जन्म पर्व के कारण ही इस तिथि को रामनवमी कहा जाता है। भगवान राम को विष्णु का अवतार माना जाता।है।

भगवान राम को विष्णु का अवतार माना जाता है। धरती पर असुरों का संहार करने के लिए भगवान विष्णु ने त्रेतायुग में श्रीराम के रूप में मानव अवतार लिया था। भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने अपने जीवनकाल में कई कष्ट सहते हुए भी मर्यादित जीवन का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विपरीत परिस्थियों में भी अपने आदर्शों को नहीं त्यागा और मर्यादा में रहते हुए जीवन व्यतीत किया। इसलिए उन्हें उत्तम पुरुष का स्थान दिया गया है।

योग और आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार में अहम योगदान देने वाले बाबा रामदेव का आज जन्मदिन है। आज स्वामी रामदेव अपना 59वां जन्मदिन मनाया गया बता दें कि आज स्वामी रामदेव भारत के सबसे बड़े योग गुरू है। स्वामी रामदेव का जन्म भारत में हरियाणा राज्य के महेन्द्रगढ जनपद स्थित अली सैयद्पुर नामक एक साधारण से गांव में 25 दिसम्बर, 1965 को हुआ था। आप सभी को शायद ही पता होगा कि बाबा रामदेव के बचपन का नाम रामकृष्ण था। उनकी मां श्रीमती गुलाब देवी एक धर्मपरायण महिला व उनके पिताश्री रामनिवास यादव एक कर्तव्यनिष्ठ गृहस्थ हैं।आज बाबा रामदेव का जन्म दिन आर्य समाज मंदिर में परिषद में बरी धूम धाम से मनाया गया जिसमे पतंजलि परिवार की ओर से फूल मला अर्पित करते हुए लम्बी उम्र की कामना की।भारत स्वाभिमान कोषाध्यक्ष एवं ग्रपलिंग कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार जयसवाल,धीरा गुप्ता,प्रियंका नागवंसी,नन्द लाल,बहन किरण,प्रतिमा आर्य उपस्थित रहें ।