पूरे देश में राम नवमी का पर्व आज बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। भगवान श्री राम जन्मोत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। राम नवमी के अवसर पर बड़े पैमाने में श्रद्धालु बिभिन्न मंदिरों में पहुंचकर मर्यादापुरुषोत्तम श्री राम कि पूजा अर्चना की 
मोतिहारी मे राधा कृष्ण सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा संचालित मनोकामना सिद्ध हनुमान आश्रम (सीकरीया बी0एड0 काॅलेज) राधा नगर मोतिहारी में दशरथ नंदन मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राज जी का जन्मोसव रामनवमी को बड़े धूम-धाम से मनाया गया, तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी तथा ट्रस्ट के सचिव यमुना कुमार सीकरीया ने प्रभु श्रीराम के व्यक्तित्व का प्रकाश डाला, और कहा कि प्रभु श्री राम का जीवन, त्याग, तपस्या, संयम और संकल्प पर आधारित हैं। एक वाणी, एक वचन यही श्री राम जी की कहानी है। प्रभु राम का अवतरण जिस उद्वेश्य के लिए धरती पर हुआ था। उस मर्यादा का हमें अनुकरण कर उसकी पहचान विश्वस्तरीय बनाने का संकल्प आज के दिन लेना चाहिए।
गाँधी जी ने राम राज्य की कल्पना जो की थी उसका सपना हमारे मान्नीय प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा पूरा किया जा रहा हैं। इसमें हमें सहयोग करना चाहिए। इस असवर पर वार्ड पार्षद संजय जायसवाल, रक्तदान समूह मोतिहारी के संस्थापक अनिरूद्ध लोहिया, शैल जैन, सुधीर शुक्ला,अनिल प्रसाद के अलावा शहर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थें।








