मोतिहारी जिलाबल के सभी पुलिसकर्मियों को मिला सुसेवांक, वर्ष 2025 के उत्कृष्ट कार्यों की हुई सर

73
अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था और बेहतर पुलिसिंग में सराहनीय योगदान पर सभी को किया गया पुरस्कृत
अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था और बेहतर पुलिसिंग में सराहनीय योगदान पर सभी को किया गया पुरस्कृत

मोतिहारी जिलाबल में कार्यरत पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए वर्ष 2025 उपलब्धियों से भरा रहा। जिले में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों (लंबी अवधि से अवकाश, अनुपस्थित एवं निलंबित कर्मियों को छोड़कर) द्वारा अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सत्यनिष्ठा, कर्त्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ किया गया। पूरे वर्ष जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस बल की भूमिका संतोषजनक ही नहीं बल्कि सराहनीय और प्रशंसनीय रही।

मोतिहारी जिलाबल के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध निष्पादन करते हुए बेहतर पुलिसिंग का उदाहरण प्रस्तुत किया। चाहे त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती हो, अपराध पर नियंत्रण की कार्रवाई हो या आम जनता की सुरक्षा से जुड़े दायित्व—हर मोर्चे पर पुलिस बल ने जिम्मेदारी के साथ कार्य किया। इसी समर्पण और निष्ठा का परिणाम रहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को प्रभावी रूप से संचालित किया जा सका।

पुलिसकर्मियों के इस उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्य को देखते हुए उनके मनोबल को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई। मोतिहारी जिलाबल में कार्यरत पुलिस निरीक्षक एवं समकक्ष कोटि से लेकर सिपाही एवं समकक्ष कोटि तक के सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को एक-एक सुसेवांक से पुरस्कृत किया गया। यह सम्मान उनके कर्तव्यपरायणता, अनुशासन और सेवा भावना का प्रतीक है।

इस सम्मान से पुलिसकर्मियों में उत्साह और प्रेरणा का संचार हुआ है। उम्मीद की जा रही है कि भविष्य में भी मोतिहारी जिलाबल इसी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ जनता की सेवा में तत्पर रहेगा तथा जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।