मोतिहारी से रिपोर्ट विश्व हिन्दू महासंघ भारत ने बिहार संगठन में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए वरिष्ठ पत्रकार राजन दत्त द्विवेदी को प्रदेश मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति की जानकारी संगठन के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री एवं बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल व नॉर्थ ईस्ट के प्रभारी राम नारायण चौधरी ने दी।
उन्होंने श्री द्विवेदी को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे धर्म एवं राष्ट्र सेवा के प्रति अपनी निष्ठा को बनाए रखते हुए हिन्दू समाज की एकता व सुरक्षा के लिए अहम भूमिका निभाएंगे।
नव नियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। संगठन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष रूपेश कुमार मिश्र ने भी द्विवेदी को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से संगठन की संप्रेषण शक्ति और जनसंपर्क और अधिक सशक्त होगा।
इस मौके पर बिहार के विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष, एवं विश्व हिन्दू महासंघ भारत के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रकट की हैं और संगठन को एक नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई है।








